तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर थाना के ग्राम पंचायत नवाटोला चौराहे के पास सोमवार की सुबह स्थानीय निवासी झोलाछाप चिकित्सक गयाद्दीन प्रसाद की पत्नी संध्या का शव घर से दो सौ मीटर दूर खेत मे मिलने से सनसनी फैल गयी।स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह शव को देखने के बाद प्रधान और जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह को सूचना दी। उनकी सूचना पर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुचे और मृतिका के पति और ग्रामीणों से पूछ ताछ की। महिला के सर् में चोट के निशान है और कुल्हाड़ी से हर्त्या की गयीं है झोलाछाप चिकित्सक मूलतः छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और अब वह नवाटोला का निवासी हो गया है।उसकी शादी दस साल पहले हुई थी। दो बच्चे भी है। पति का कहना है कि वह सोमवार की सुबह 4 बजे ही छत्तीसगढ़ खेत कटवाने चला गया था। घर पहुचा तब किसी ने फोन पर घटना की जानकारी दी तो वह लौट कर आया हैं। मृत महिला के शव के पास पानी की बोतल मिली है। लीलासी चौकी इंचार्ज कुमार संतोष ने बताया महिला की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। वह शौच के लिए निकली थी इसी दौरान किसी ने उसकी कुल्हाडी हत्या कर दी। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।






