तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
गढ़वा केतार भाष्कर नगरी मुकुंदपुर स्थित नारायन वन सूर्य मंदिर के प्रांगण में दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक किया गया।जिसकी अध्यक्षता मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन कमिटी के संरक्षक अजय वर्मा ने किया। शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी वंशीधर नगर आलोक कुमार,डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी,पुलिस इंस्पेक्टर भवनाथपुर राजीव कुमार सिंह,सीओ केतार मेघन महतो,प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ, थाना प्रभारी केतार संतोष कुमार रवि, रेंजर केतार कन्तु कुमार के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
एसडीओ सहित नरायण वन शांति समिति में सभी पदाधिकारियों को मंदिर का भव्यता और सुंदरता बढ़ाने के लिए मंदिर परिसर में स्थित मुख्य मंदिर,जल कुंडो,चैक डैम,पार्किंग एरिया आदि जगहों में घुमकर अवलोकन किया।मंदिर परिसर में पीने की पानी की समुचित व्यवस्था,चिकित्सा, सुरक्षा इन तमाम पहलूओ पर अवलोकन करते हुए श्री वंशीधर नगर एसडीओ ने सम्बंधित विभाग को निर्देश देते हुए मंदिर निर्माण कमिटी एवं कमिटी को कोविड19 महामारी के लिए जारी गाइडलाइन का अक्षरसः पालन करने का निर्देश दिया।उन्होंने बताया कि प्रत्येक छठ ब्रतधारी के थाला का दो गज की दूरी एवं प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाने की अपील किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे योगेंद्र कुमार सिंह ने सभी धर्मावलंबियों से अपील किया है कि जारी सरकारी गाइडलाइन के अनुसार छठ पूजा को मनावें।क्योंकि वैश्विक महामारी करोना अभी टला नहीं है।साथ ही उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जाना है।वैसे लोग जो अभी कोविड-19 का वैक्सीन नहीं लिए हैं वे छठ पूजा के अवसर पर अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल लेकर अवश्य आएंगे ताकि वैक्सीनेशन हो सके।डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने मंदिर निर्माण कमेटी एवं भगवान भास्कर नगरी में आने वाले आगंतुकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया है साथ ही उन्होंने बताया छठ पूजा में किसी भी प्रकार की अनहोनी होने की आशंका हो तो तत्काल इसकी सूचना कमेटी एवं पुलिस को दें।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
एसडीओ बंशीधर नगर आलोक कुमार,डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी,पुलिस इंस्पेक्टर भवनाथपुर राजीव कुमार सिंह,रेंजर कन्तु कुमार,सीओ केतार मेघन महतो,वीडियो केतार मुकेश मछुआ,थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि,रामविचार साहू, कामेश्वर सिंह,परसुराम गुप्ता,गोपाल विश्वकर्मा, महेशी वियार,अली हुसैन अंसारी,मेराजुद्दीन अंसारी, हकीमुद्दीन अंसारी,सांसद प्रतिनिधि हरिहरपुर सूर्यदेव सिंह,मंदिर निर्माण कमेटी के संरक्षक अजय वर्मा, अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह, सचिव रविकांत चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष राजा प्रसाद, पत्रकार बंधु सहित सैकड़ों गणमान्य लोग एवं कमेटी के लोग उपस्थित थे।






