रेलवे अंडर पुल बना तालाब, भूसा लदा ट्रैक्टर डूब गया अंडर ब्रिज ने छीना बेजुबान जानवरों का निवाला

PHOTO_COLLAGE1635873857954.png

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

मिर्जापुर। क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए बनाया गया रेलवे अंडर ब्रिज अब मुसीबत बन गया है। अंडर ब्रिज में हमेशा पानी भरा रहता है। जिसमें आए दिन मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। तो वही बड़ी गाड़ियां भी पानी मे फस जाया करती है। राजगढ़ से मधुपुर जाने वाली मार्ग पर किसान इंटर कालेज के सामने जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार कर रहे लोगों तथा वाहनों की सुविधा व सुरक्षा के लिए लाखो रुपये की लागत से रेलवे अंडर पास बनाया गया है।परन्तु जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रेलवे अंडर पास में हमेशा की तरह तालाब में तब्दील हो गया है, जो राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। क्षेत्र में इन दिनों धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार है। जिससे किसान मध्यप्रदेश व झारखंड से धान की कटाई के लिए मजदूर ला रहे हैं। मंगलवार की सुबह भूसा लेकर जा रहे एक व्यापारी का टेक्टर अंडर ब्रिज में भरे 5 से 6 फिट गहरे पानी के बीचो बीच फस गई। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन द्वारा भूसा लदा ट्रैक्टर- ट्राली को खींचकर पानी से बाहर निकाला गया। देखा जाए तो क्षेत्र के चौखड़ा,धनसीरिया,निकरिका,पुरैनिया,सेमरा बरहों तालर, सहित दर्जनों गांव के लोग, स्कूली बच्चे,मरीज व स्कूली वाहन इसी रास्ते से प्रति दिन गुजरते हैं। जो अक्सर अंडर ब्रिज में भरे पानी में फस जाते है तथा कभी-कभी गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए कई बार ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मांग किया। परंतु जनप्रतिनिधि भी लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। हम आपको बताते चलें कि कोई पहली बार नहीं हुआ है आए दिन मोटरसाइकिल एवं फॉर व्हीलर्स ऐसी अनेकों गाड़ियां डूबकर खराब हो चुकी है, लेकिन इस पर विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि पानी निकासी के लिए मशीन की व्यवस्था की गई थी जो कि पानी निकासी के लिए रेलवे लाइन के पास रखी गई थी लेकिन कुछ दिन पहले वह मशीन पानी में गिर गया था। जिससे अब पानी निकालने की कोई रास्ता नहीं है। जिसकी वजह से आज धनतेरस मार्केट में फीका नजर आ रहा था।

About the Author

Leave a Reply