तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चन्द्रवंशी
कोविड-19 काल का भी लिया गया मासिक फीस
केतार।लोहिया समता उच्य विद्यालय के छात्र – छात्रों द्वारा मैट्रिक परीक्षा के फार्म भरने में अवैध राशि वसूली की जा रही है । अवैध वसूली को लेकर विद्यालय के छात्र नवनीत कुमार रजक,पंकज कुमार, अनुराग सिंह, छोटू कुमार, बसंत बैठा, दीपक कुमार, विंदा कुमारी,अल्ताफ अंसारी ,इलाहाक अंसारी ,विष्णु कुमार, नवनीत कुमार, रोहित कुमार ,दिवाकर कुमार, विकास कुमार, सुनील यादव ,हिमांशु कुमार,द्वारा स्कुल के शिक्षको से शिकायत की मगर एक बात नही सुनी जिसको लेकर स्कुल के छात्र – छात्राओं ने आक्रोशित होकर कर कहा कि विद्यालय के शिक्षको द्वारा प्रति विद्यार्थी एक हजार से ग्यारह सौ रूपये ली जा रही है जबकि शिक्षा विभाग द्वारा छात्र के लिए 615 रूपये एवं छात्राओं के लिए 490 रूपये निर्धारित किया है। लेकिन विद्यालयो के छात्र छात्रओं से दुगने राशि वसूली की जा रही है। विद्यालय प्रवंधन द्वारा छात्रों को अवैध वसूली के शिकायत करने पर फार्म नही भरने की चेतावनी दी जा रही है जिससे विद्यालय के बच्चे डरे सहमे है। इतना ही नही विद्यालय के छात्रों से कोरोना काल में स्कुल बंद की मासिक फी भी वसूली की गई है जिससे छात्रों के अभिभवाक भी नराजगी जतायी है।हांलाकि विद्यालय में नामांकित विद्यार्थी 353 है जिसमे लगभग एक सौ से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा फार्म भर कर जमा कर चुके है।
विद्यालय के बच्चो ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से अवैध वसूली की राशि वापस कराने की मांग की है। इस मामले में दूरभाष के माध्यम से डीओ संजय कुमार पांडे से सिटी न्यूज़ रिपोर्टर केतार
प्रतिक्रिया लेना चाहे परंतु डीओ ने बात करने से साफ इनकार कर दिया।
क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक
इस मामले में प्रधानाध्यापक जवाहर दुबे ने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा निर्धारित राशि ही बच्चो से ली जा रही है।पैसा वसूली की आरोप निराधार है।






