तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
विंढमगंज सोनभद्र/(राकेश कुमार) विकासखंड दुद्धी के महुली ग्राम पंचायत जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है बिजली का खंभा लगने के बावजूद आज तक तार नहीं लगा जिसके लिए लोग आक्रोश है महुली ग्राम पंचायत के महुवरिया टोला बिजली के खंभा लगने के बावजूद आज तक तार नहीं लगा लोक बांस बल्ली के सहारे लाइट जलाने के लिए 1 किलोमीटर दूर तक अपनी तार खींच कर ले जा रहे हैं और दीकतो का सामना कर किसी तरह लाइट जला रहे हैं| जो अपने बिल का भी भुगतान कर रहे कई बार ग्राम प्रधान सहित ग्राम वासियों ने अधिकारी को अवगत कराने के साथ-साथ यू पी सी एल तथा ऊर्जा मंत्री को भी ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी थी| इस बार भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरी बिजली विभाग को चेतावनी दिया यदि 15 दिन के अंदर बिजली के खंभों पर तार नहीं लगा तो बिजली विभाग के कार्यालय पर घेराव किया जायेगा |






