विद्युत विभाग की ओर से छापामारी अभियान चलाकर 3लाख 9 हजार 500रुपया जुर्माना लगाया गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट –
मंगलवार को विद्युत विभाग की ओर से केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव में विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम के तहत छापामारी अभियान चलाया गया. इसमें विद्युत ऊर्जा चोरी करते हुए नौ लोगों को पकड़ा गया. जिसमें कनीय अभियंता महादेव महतो ने उक्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुये 3,09,500 रुपये का जुर्माना लगाया है. इस क्रम में थाना क्षेत्र के ताली ग्राम निवासी रोहित साह आटा चक्की संचालक पर 1लाख 20 हजार, इसी गांव के डमरु साह आटा चक्की संचालक पर 1लाख 20 हजार, बसंत साह ग्राम पाचाडुमर पर 10 हजार 500, लल्लू साह ग्राम पाचाडुमर पर 10 हजार 500 राजेंद्र साह, ग्राम पाचाडुमर पर 10 हजार 500, विश्वनाथ ठाकुर ग्राम पाचाडुमर पर पर 10 हजार 500, प्रमोद चौधरी ग्राम पाचाडुमर पर 10 हजार 500, छोटन चौधरी ग्राम पाचाडुमर पर 10 हजार 500 एवं लल्लू चौधरी ग्राम पाचाडुमर पर खेत में विद्युत ऊर्जा चोरी कर मोटर चलाते पकड़े जाने पर 6 हजार 500 रुपया का जुर्माना लगाया गया है. उक्त छापामारी अभियान में विद्युत कर्मी उमेश प्रजापति, इंदु भूषण विश्वकर्मा, छुन्नू मेहता, विनोद विश्वकर्मा आदि शामिल थें.

Leave a Comment