तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
असमानता की लकीर को मिटाना है:अम्बा
केतार लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्थित प्रखण्ड स्टेडियम में ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने एवं जातीय जनगणना के मांगो को लेकर महासम्मेलन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद,विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार साहू युवा प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल झारखंड सह पलामू प्रभारी,एवं समाजसेवी रामदास साहू थे।मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को स्वागत करने के लिए केतार ओबीसी अध्यक्ष अपने सैकडों समर्थक के साथ कोल मोड़ के पास पहुचे।अम्बा प्रसाद ने कोल रोड स्थित भीम राव अम्बेडकर एवं इंद्रदेव पाल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।माल्यार्पण के बाद अम्बा प्रसाद की काफिला सुप्रसिद्ध माँ चतुर्भुजी शक्ति पीठ तक गया।विधायक ने मां चतुर्भुजी की दर्शन कर पूजा अर्चना किया।फिर काफिला सीधे लोहिया समता उच्च विद्यालय में आकर जन समूह के रूप ले लिया।अम्बा प्रसाद को मुख्य द्वार पर महिलाओं एवं लड़कियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सयुंक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित एवं शंखनाद के साथ किया गया।कार्यक्रम की संचालन सुरेंद्र गुप्ता ने किया।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की बहन ने स्वागत गीत प्रस्तुत की।कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि झारखंड में ओबीसी की आरक्षण की शुरुआत केतार प्रखण्ड की धरती से हुआ है हम सभी ओबीसी मांग को पूरा करने में सहयोग करेंगे।
उक्त महासम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़कागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद ने कहा की आरक्षण की लड़ाई सिर्फ ओबीसी और पिछड़ा वर्ग की लड़ाई नहीं बल्कि यह लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा की पुरे देश में सबसे कम झारखंड राज्य में ओबीसी पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिलता है। लेकिन झारखंड में 20 वर्ष तक शासन करने वाली पुर्वोंतर सरकार ने ओबीसी समाज के लोगों को ठगने का कार्य किया है।उन्होंने कहा की पुरे देश में ओबीसी के अंतर्गत 152 जाती के लोग आते हैं सभी लोग मिलकर इस लड़ाई को लड़ेगे तो 27 प्रतिशत से अधिक आरक्षण मिल सकता है।आज ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलने से वैकेंसी में ओबीसी के लोगों की भागीदारी बहुत कम है। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा की मैं किसी जाति, धर्म और समुदाय की राजनीतिक नहीं करती, बल्कि सभी समाज सभी जाती धर्म के लोगों के साथ कंधे में कंधा मिलाकर उनकी आवाज को सड़क से सदन तक बुलंद करने का काम करती हुं। उन्होंने कहा की झारखंड से असमानता की लकीर को मिटाने की आवश्यकता है।और समानता को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने सभी जाति धर्म के लोगों से आरक्षण की लड़ाई में समर्थन मांगीं।इस मौके पर पुर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष दीपक साहू कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरबिंद तुफानी, शैलेश चौबे,जयराम पासवान,शिवबरन गुप्ता,गोरख चौधरी, प्रदीप कुमार,दिलीप कुमार,राम बिचार साहू सहित हजारों लोग उपस्थित थे।






