तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
विंढमगंज सोनभद्र /(राकेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित धरतीडोलवा के धागर बस्ती में दीप जलाने के लिए मोमबत्ती का वितरण करके बच्चों का शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को कहीं| मौके पर थाना अध्यक्ष ने कहीं की शासन के दिशा निर्देश अनुसार दीपावली के पूर्व संध्या पर गरीब बच्चों के साथ अनाथ बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाना सुनिश्चित किया गया था| जिसके क्रम में धरतीडोलवा के धागर बस्ती में अनुसूचित जनजाति के गरीब बच्चों रमेश, पंकज ,उमेश, सीता कुमारी, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, राज कुमार आदि छोटे बच्चों के साथ दीया मोमबत्ती मिष्ठान का वितरण किया गया| ताकि यह बच्चे दीपावली का पर्व खुशी खुशी मनाएं| इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि जवाहर पासवान ने कहा कि गांव का बड़ा सौभाग्य है कि थाना अध्यक्ष द्वारा गांव के गरीब बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मना कर उन बच्चों की हौसला बुलंद की है|






