तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राकेश कुमार
फुलवार में हुआ भव्य नाटक कला मंच का शुभारंभ
विढमगंज – सोनभद्र
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलवार खेल मैदान में विगत कई वर्षों से चला आ रहा जय भारती नाटक कला समिति द्वारा सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ हुआ| कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य आशा देवी ने विधि विधान से पूजा पाठ करके किया गया| मुख्य अतिथि ने संबोधन के जरिए सबसे पहले क्षेत्र के सभी लोगों को धन्यवाद दिया| आप लोग जैसे मेरे ऊपर भरोसा करके दायित्व सौंपा है मैं पूरी तरह से निर्वाहन करूगीं| फिर उन्होंने कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए| गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है केवल उसको निखारने की जरूरत है| जिसमें क्षेत्र का विकास नाम रोशन हो सके कार्यक्रम के मुख्य रूप से बुंदेल चौबे, डॉ विनय श्रीवास्तव, कलामुद्दीन, उदय शर्मा ने भी बारी बारी से संबोधन करते हुए कहा कि आप सभी लोग कार्यक्रम को तन मन धन से लगाकर एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनावे सभी कलाकारों का उत्साह वर्धन करें वही कमेटी के जन्मदाता श्री कृष्ण मिश्रा ने कलाकारों का अपना आशीर्वाद दिया| इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान दिनेश यादव , डायरेक्टर सौरभ श्रीवास्तव, प्रबंधक सुरजदेव यादव, राजदेव यादव, नितेश कनौजिया, अनुराग श्रीवास्तव, श्वेतांक श्रीवास्तव, राजेश यादव, सत्य प्रकाश, सतीष विश्वकर्मा, राजकुमार सिंह, सीताराम, अजीत राय, विजय यादव, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें|






