लोहरगाडा गांव में बेटी के प्रेम प्रसंग से आहत होकर मां ने फांसी लगाकर दी जान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार – झारखण्ड

केतार प्रखंड क्षेत्र के लोहरगड़ा गांव निवासी दलित संजय राम की 35 वर्षीया पत्नी रीना देवी ने अपनी पुत्री की प्रेम प्रसंग से आहत होकर आत्महत्या कर ली। उसने शुक्रवार को करीब तीन बजे अपने घर में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। पहले तो मामले पर पर्दा डाल कर रफा दफा करने का प्रयास किया गया।
क्या है मामला
घटना के बाद मृतका के पति संजय राम ने बताया कि मेरी नाबालिक पुत्री को गांव के ही नंदलाल चौधरी के पुत्र निरंजन चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी क्रम में करीब चार महीने पहले निरंजन के साथ मेरी बेटी भाग गई। मामला को रफादफा करने के लिए पंचायत भी हुई जिसमें अलियार चौधरी ने कहा कि लड़की की शादी दूसरे जगह सेट करो जो खर्चा आएगा हम देंगे। उसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम संबंध जारी रहा। संजय ने बताया कि मेरी बेटी के पेट में नाजायज बच्चा रह गया था। उसके बाद निरंजन के दादा अलियार चौधरी व चौकीदार रामाश्रय पासवान ने धमकी देकर कहा कि बेटी के पेट में जो बच्चा पल रहा है उसको खराब करा दो उसके बाद शादी करा देंगे। 29 सितंबर के दिन गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से बेटी के पेट में पल रहे बच्चे को खराब करा दिया। उसके बाद प्रेमी निरंजन व उसके परिजनों द्वारा शादी करने से इनकार कर दिया। उसी मामले से आहत होकर लड़की की माँ रीना ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद रिश्तेदार घर से लौटी लड़की ने बताया कि निरंजन मुझे करीब चार माह पहले घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया था। उसी क्रम में उसके पेट में बच्चा रह गया था। मामला बढ़ने के बाद निरंजन ने कहा कि पहले बच्चा खराब कराओ उसके बाद शादी करेंगे। उसके बाद निरंजन के घर में निरंजन के दादा अलियार चौधरी, निरंजन के पिता नंदलाल चौधरी व चौकीदार रामाश्रय पासवान सभी मिल कर गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर बीरेंद्र चौधरी से इलाज करा कर बच्चा को खराब करा कर मुझे घर पहुंचा दिया। उसके बाद निरंजन व उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। उसी से आहत मेरी माँ ने आत्महत्या कर ली। मामले संजय राम के आवेदन पर हरिहरपुर पुलिस ने अलियार चौधरी, रामाश्रय राम, निरंजन चौधरी व बीरेंद्र चौधरी के खिलाफ 376, 313, 306 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को शनिवार की दोपहर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है।

Leave a Comment