तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
बभनी/भाष्कर चतुर्वेदी
स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में रविवार की सुबह पानी भरते समय बीए की छात्रा कुंए में गिर गई। और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय रेनू गुप्ता पुत्री केशरी नंदन निवासी पोखरा सुबह कुंए पर पानी भरने गई।पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया। और वह कुंए में गिर गई। कुंए में गिरने से चोट लगी। और उसकी मौत हो गई। मृतिका के पिता केशरी नंदन ने बताया बेटी पानी भरने गई थी जब वह काफी समय तक घर नहीं लौटी तो हम लोग देखने गये, लेकिन नही दिखाई दी।जब कुंए में झांक कर देखा तो उसका कपड़ा दिखाई दिया।आस पास के लोगों को आवाज लगाई तो सभी लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने किसी प्रकार से कुंए से बाहर निकाला तो वह मर चुकी थी। पिता ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।






