पहलवानों ने दिखाई हैरतअंगेज करतब

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी / सोनभद्र

स्थानीय टीसीडी मैदान पर हो रहे गोवर्धन पुजा के दौरान पहलवानों ने दिखाई दमखम।बुधवार को पुजारी बाबा के साथ आये हुए गाजीपुर के पहलवानों ने ऐसा करतब दिखाया कि लोग देखते ही रह गए।पहलवानों ने टेंट से भी ऊपर रस्सी को उछल कूद करते छू लिया जबकि एक पहलवान ने दो – तीन पहलवानों के एक साथ बाहों में पकड़कर मैदान कर चक्कर लगा दिया जिसकी लोगों ने जमकर सराहना करते हुए पुरस्कृत किया।गाजीपुर से आये हुए पहलवानों ने तरह तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाया।गोवर्धन पूजा में पहलवानों की हैरतअंगेज करतब के बारे में दिनभर चाय पान की दुकानों में चर्चा होती रही।

Leave a Comment