छठ महापर्व को लेकर पंडा नदी तट पर किया गया साफ सफाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार – झारखण्ड

सर्वेश्वरी समूह आश्रम के निकट पंडा नदी के तट पर छठ महापर्व को लेकर छठ घाट पर साफ सफाई अभियान चलाया गया जिसमें कंटीले झाड़ी और खर पतवार को छठ पूजा समिती के द्वारा सफाई किया गया वहीं पंडा नदी में काफी पानी होने के कारण कोई दुर्घटना ना हो इसको ध्यान में रखते हुए समिती के द्वारा जेसीबी से बालू मोरम डाल कर जल स्तर को कम किया गया समिती के अध्यक्ष गौतम पाल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम धाम से छठ महापर्व मनाया जाएगा उन्होंने बताया कि छठ घाट पर लेडीज, जेन्स वर्ती का दो अलग अलग स्नान घाट बनाया जाएगा समिती के सचिव भरत प्रसाद ने कहा कि सूर्य अर्घ एवं स्नान के लिए झरना का भी उत्तम सुविधा उपलब्ध रहेगा छठ पूजा घाट एवं अर्ध सूर्य मंदिर को आकर्षिक टेंट लाइट से सुसजित किया जायेगा श्री प्रसाद ने कहा कि पूजा स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस एवं समिति के लोग उपस्थित रहेंगे मौके पर नीरज प्रसाद ने कहा कि स्कूल की बाउंड्री हो जाने से पुरानी रास्ते को बन्द होने के कारण हमलोगों को नए सिरे से रास्ता बनाना पड़ा आड़े आ रही बिजिली की खंभो को भी दूसरे जगह लगा कर पंडा नदी तट छठ घाट तक दुरुस्त किया गया
मौके पर नीरज कमलापुरी,राहुल कमलापुरी, नवीन प्रसाद, उत्तम कमलापुरी गौतम पाल, रोहित पटेल, अनूप कुमार, जितेंद्र प्रसाद, ब्रिजलाल पटेल,चंगु मंगु सोनू, अंगद, अन्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment