विंढमगंज थाना अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को पढ़ाई यातायात सुरक्षा के पाठ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राकेश कुमार

विंढमगंज – सोनभद्र

यातायात सुरक्षा में आज विंढमगंज थाना अध्यक्ष सूर्यभान राम ने महुली स्थित शिवम इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को यातायात के बारे में बताया तथा यातायात के दौरान सुरक्षा नियमों के बारे में भी अवगत कराया छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में यातायात के नियमों को नहीं मानने कारण अधिक से अधिक दुर्घटना हो रही है जिसके शिकार बन जा रहे हैं| इसलिए हम सबको नियमों से पालन करना चाहिए अपना बहुमूल्य जीवन सुरक्षित करना चाहिए और कभी भी नशीला पदार्थ खाकर गाड़ी ना चलाएं| गाड़ी चलाने के दौरान फोन का इस्तेमाल कभी भी ना करें| भीड़भाड़ और स्कूल के समीप कभी भी गाड़ी धीमी गति से चलाएं| अगर बिना ड्राइवरी लाइसेंस के गाड़ी चलाने के दौरान एक किसी का एक्सीडेंट हो जाता है तो आप पर अपराध जैसे 302 मुकदमे लग सकते हैं| इसलिए 18 वर्ष के बाद लाइसेंस बनवा कर ही पूरी तरह सुरक्षित होकर गाड़ी चलाएं| यह नवंबर माह यह सुरक्षा यातायात माह चल रहा है| पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हम सभी को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं| हमारे द्वारा निर्देश बताए हुए सभी छात्र छात्राओं से अनुरोध है कि अपने-अपने घर जाकर सभी गाड़ी चालकों को अवगत कराएं| ताकि सुरक्षा अपने-अपने परिवारों की बनी रहे| इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षक गण मौजूद रहे|

Leave a Comment