तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
दुद्धी तहसील सभागार में आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं से युक्त 26 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आए जिसमें एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया तथा तीन मामलों के निस्तारण हेतु भेजा गया है संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया उन्होंने अवशेष प्रार्थना पत्रों को 1 सप्ताह में गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है इस मौके पर उप जिला अधिकारी रमेश कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार नायब तहसीलदार अव्यक्त राम तिवारी सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे






