32 लाख की लागत से रामलीला मैदान के चारों कोने पर हाई मास्क लाइट से जगमग होगा दुद्धि का खेल मैदान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

हरिराम चेरो विधायक के शानदार पहल पर, 32 लाख की लागत से रामलीला मैदान के चारों कोने पर हाई मास्क लाइट से जगमग होगा खेल का मैदान – अब रात्रि खेल टूर्नामेंट आदि भी हो सकेंगे आयोजित दुद्धी सोनभद्र रामलीला मैदान/ क्रिकेट मैदान के चारों ओर कोने पर क्षेत्रीय जनप्रिय विधायक हरिराम चेरो के शानदार पहल पर जनता से किया गया वादा ” चारों कोने पर लगेंगे हाई मास्क लाइट ” का प्रयास मूर्त रूप एक-दो दिन में ले लेगा, चारों और हाई मास्क प्रति आठ लाख रूपये की लागत से लाइट लगने से रात्रि में आयोजित होने वाले खेल, वैवाहिक कार्यक्रम,सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि हाई मास्क लाइट के चकाचौंध रोशनी में खेल का मैदान जगमग होगा,इसका श्रेय क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो को जाता है, विधायक के द्वारा किए गए इस पहल का आम जनों ने दिल खोलकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि काम बोलता है वैश्विक महामारी कोरोना का 2 वर्ष भेंट चढ़ने के बाद भी 3 वर्षों में विधायक के द्वारा सराहनीय प्रयास किया गया है, भारतीय जनता पार्टी के दुद्धी नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष रामेश्वर राय, भाजपा डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रहरि, नगर मंडल महामंत्री मोनू सिंह, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष,अभिनव त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष सहित प्रबुद्ध जनों ने विधायक के द्वारा किए गए कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा किया है l

Leave a Comment