डाला छठ का पहला अ‌र्घ्य मुख्य नहर व दिलदारनगर रजवाहा में पानी नहीं होने से व्रती महिलाएं चितित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर। सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ का पहला अ‌र्घ्य बुधवार को है। जमानियां-गहमर मुख्य नहर व दिलदारनगर रजवाहा में पानी नहीं होने से व्रती महिलाएं चितित हैं। बिना पानी के पूजन-अर्चन कैसे होगा। वहीं सिचाई विभाग द्वारा मुख्य नहर और न ही दिलदारनगर रजवाहा की सफाई कराई गई है। नहरों में गंदगी से महिलाएं परेशान हैं। कूड़ा-कचरा से मुख्य नहर व रजवाहा भरा पड़ा हुआ है। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानियां से निकली दिलदारनगर रजवाहा (छोटी नहर) पर दिलदारनगर बाजार, निरहु का पुरा,पलिया, देहवल और मुख्य नहर पर फूली,फतेहपुर गांव की सैकड़ों महिलाएं छठ पूजा करती हैं। लोगो ने बताया कि दिलदारनागर रजवाहा में न तो पानी छोड़ा गया है और न ही सफाई हुई है। नगर पंचायत द्वारा सफाई में केवल कोरम पूरा किया गया है। इधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि मुख्य नहर व दिलदारनगर रजवाहा की कर्मचारियों से सफाई कराई गई है।

Leave a Comment