तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
ब्यूरो – महेंद्र राज शुक्ल / कानपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को कानपुर में तीन घंटे रहेंगे। उनका पल प्रतिपल कार्यक्रम सोमवार को जारी हो गया। सुबह 9.35 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड में उतरेंगे। 9.50 से 10.20 बजे तक गुरुदेव चौराहे पर बने मेट्रो डिपो में ट्रायल रन की तैयारियां देखेंगे।
सभा को संबोधित करेंगे और कानपुर मेट्रो ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.30 से 10.45 बजे तक नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। 10.50 से 11.40 बजे तक जीका वायरस की रोकथाम की तैयारियों और शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगें।






