तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। 10 नवम्बर से 20 नवम्बर तक भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा,प्रकोष्ठों तथा विभाग प्रकल्पों द्वारा नव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।आज वृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कही उन्होंने कहा की इसके अलावा 21 और 27 नवम्बर को बूथ बूथ पर पार्टी द्वारा मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम मे जनसंपर्क किया जाएगा। पुरी तरह से चुनावी मुड मे भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की जिले की सभी 34 मंडलो की कार्यशाला 12 से 15 नवम्बर तक मे समपन्न होगी।
उन्होंने संगठन की सराहना करते हुए कहा की समाज के प्रत्येक वर्ग को नेतृत्व से जोड़कर पार्टी ने सबके सम्मान का मार्ग प्रशस्त किया है।
बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। तथा संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
बैठक मे विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश राय,दया शंकर पांडेय, अविनाश जायसवाल, दुर्गेश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,रविन्द्र श्रीवास्तव,शैलेश कुमार राम,अनुज अकेला,मनोज बिंद,रूद्र प्रताप सिंह, साधना राय,विनोद खरवार,गुलाम कादिर रायनी, कुवर बहादुर सिंह,रासबिहारी राय,अजीत सिंह, साक्षी श्रीवास्तव सहित सभी मोर्चो के महामंत्री, प्रकोष्ठ विभाग के संयोजक सह संयोजक उपस्थित थे।






