आदिवासियों के अधिकारों पर हमले बर्दाश्त नहीं – विजय सिंह गोंड

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

विंढमगंज-सोनभद्र।आज ग्राम पंचायत पोलवा के हिराचक में सपा के कार्यकर्ताओं ने जनचौपाल लगा कर सुना ग्रामीणों का दुःख दर्द मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लम्बे संघर्ष से हासिल दुद्धी व ओबरा विधान सभा के जनजाति दर्जे को खत्म करने की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जायेगा और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस व बसपा जैसे दल आदिवासियों को उत्तर प्रदेश की विधानसभा में प्रतिनिधित्व ही नहीं देना चाहते थे यहीं कारण है कि इनकी सरकारों द्वारा आदिवासियों के प्रतिनिधित्व के लिए कुछ भी नहीं किया। यह तो सपा के नेतृत्व में चला संघर्ष था जिसके कारण आदिवासी समाज को विधानसभा में दो सीटें मिली और पंचायत में भी स्थान हासिल हो सका। अब जबकि यह प्रतिनिधित्व मिल गया है तो उसे छीनने में इन दलों के नेता सुप्रीम कोर्ट में लगे है। उनके इस प्रयास को परास्त किया जायेगा और आदिवासियों के अधिकारों की हर हाल में रक्षा की जायेगी। वही सपा के विधान सभा अध्यक्ष जुबेर आलम ने कहा कि आप लोग भोले भाले लोग है इस लिए हम लोग पहले ही आपको आगाह कर रहे है कि फिर कहि जुमले में आकर धोखा न खायें।क्योकि जो महगाई 70 साल में नही हुआ था उसको भी आज देखना पड़ रहा हैं। धोखा जिसको देना ही हैं तो 15 लाख के बाद अबकी 30 लाख भी बोलकर आप लोगो को अपने मोह जाल में फंसा सकता हैं।श्री आलम ने अन्य दल से आये दर्जनो लोगो को माला पहनाकर सपा में शामिल किया।इस दौरान ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश कुमार यादव,कल्लमुदिन,नरेश,दिलीप कुमार,हरिहर यादव, मंगल सेठ,मनीष,विजय,खखनु राम अरविंद मुकेश,सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment