सड़क हादसे में घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर सादात। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चेफवा मिर्जापुर निवासी तेरसू यादव का 18 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार सोमवार को सड़क हादसे में घायल हो गया। वह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग पर प्यारेपुर के पास तेज गति से जा रही एक बस से धक्का लगने से बाइक समेत सड़क किनारे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार होने में सफल रहा। सूचना पाकर पहुंचे बहरियाबाद थानाध्यक्ष अगम दास ने घायल युवक को मिर्जापुर पीएचसी पर भिजवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरपी यादव ने बताया कि सिर व चेहरे पर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Comment