इंहरव्हिल क्लब दुद्धी ने बच्चों के बीच पहुँच बाल दिवस मनाई

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र। इंहरव्हिल क्लब दुद्धी के सदस्यों ने सोमवार को बीआरसी परिसर पहुँच प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच पहुँचकर बच्चों को कॉपी, पेंसिल सहित मिठाई खिलाकर उत्साह के साथ बाल दिवस मनाई। इंहरव्हिल क्लब के अध्यक्षा तारा जायसवाल व सचिव मनोरमा जायसवाल अपनी सदस्यों के साथ पहुँच कर बच्चों के बीच पहुँच कर बताया कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को “बाल दिवस” के रूप में मनाया जाता है। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। जो स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनें। भारत का नेतृत्व कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में इनका अहम योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में इन्हें आज भी याद किया जाता है। इस अवसर पर तारा जायसवाल, मनोरमा जायसवाल, राखी जायसवाल, माधवी जायसवाल, अनुपमा, लीना, रेणु, अमिता वर्मा, चिन्ता, लता, कुसुम गुप्ता, स्वाति, लक्ष्मी सहित प्रधानाचार्य रेणु कनौजिया के साथ समस्त अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहे।
वही दूसरी तरफ सेंट मैरी स्कूल में
फादर विलियम ने बच्चो के साथ बाल दिवस मनाई।

Leave a Comment

[democracy id="1"]