तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र|क़स्बे के स्टेशन रोड स्थित सेंट मेरी स्कूल में कल रविवार 14 नवम्बर की शाम बाल दिवस धूम धाम से मनाया गया और इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया|कार्यक्रम की शुरुवात चाचा नेहरू की याद में दीप प्रज्वलित किया , इसके बाद उन्हें नमन कर याद किया|इसके बाद बच्चों में प्रार्थना नृत्य ,दीपावली के त्यौहार को लेकर भाषण प्रस्तुत किये , इसके बाद दिवाली डांस ,ग्रुप सिंगिंग ,लेजी डांस किया और अंत मे फादर वेलरीयन डिसूजा ने बच्चों को आशीर्वचन दिए और कार्यक्रम में आये सभी लोगों व बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति पर आभार जताया | अंत में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने सुंदर सुंदर आकर्षक रंगोली बनाकर अपने अंदर छुपे कला का परिचय दिया|






