तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र| धनौरा स्थित कृषि मंडी परिसर में एफसीआई हाट पर धान की खरीद का शुभारंभ उपजिलाधिकरी रमेश कुमार ने किया |इस अवसर पर किसान अरविंद कुमार पुत्र जयहिंद प्रसाद निवासी किशुनपुरवा का पहले किसान के रूप में 27 क्विंटल 20 किग्रा धान की खरीद की गई| उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि ग्रेड 1 की धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल व कॉमन 1940 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है | बेचे गए धान की रकम 3 दिनों में किसानों के खाते में भेजी जायेगी| एसएमआई दीपक वशिष्ठ ने बताया कि किसानों के प्रति बीघे खेत पर 12 क्विंटल धान की खरीद की जा रही है | पंजीयन किसी भी जनसेवा केंद्र पर कृषक कराकर अपना धान बेच सकते है| उन्होंने बताया कि 20 हजार क्विंटल का लक्ष्य है और खरीद 28 फरवरी 22 तक होनी है|






