हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से किसान झुलसा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गाँव में लगभग दोपहर 3 बजे अपने खेत मे धान दोवाह रहा किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और झुलसकर वह अचेत हो गया,ग्रामीण कैलाश गुप्ता ने दौड़ कर अचेतावस्था जमीन पर गिरे किसान को परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया |जहाँ उपचार चल रहा है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय किसान कमलेश कुमार गुप्ता पुत्र भोला राम निवासी ग्राम दिघुल को खेत मे काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया|

Leave a Comment