रामादर्श का अनुशरण़ ही सफलता का मूल मंत्र

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

उन्नाव/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

एमजी कालेज ऑफ साइंस आर्ट एंड कल्चर छाछी राई खेड़ा सुमेरपुर के प्रांगण में सोमवार को बैसवारा ब्राह्माण उत्थान समिति द्वारा आयोजित 10वें विश्व वैदिक सम्मेलन में सामूहिक उपनयन संस्कार करा 162 बटुकों को वैदिक विधि से यज्ञोपवीत धारण कराया गया। नवबटुकों को महामंडलेश्वर बालयोगी अरुण चैतन्य पूरी महाराज छोटी काशी, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्ण दासजी महाराज ने अपना आशीष दिया। इससे पहले वैदिक सम्मेलन का शुभारंभ संतों ने दीप प्रज्वलित कर किया और कान्यकुब्ज वंशावली पत्रिका का विमोचन किया।
महामंडलेश्वर बालयोगी चैतन्य पुरी महाराज ने कहा कि राम आदर्श थे। उनका आदर्श अपना लें तो समस्याएं खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा समाज कभी भी जातिवादी नहीं रहा और न रहेगा। वह सर्व समाज के आनंद की कामना करता हैं। समाज का मार्ग व दिग्दर्शन ब्राह्माण ही करा सकता हैं। महाराज ने कहा कि परोपकार की भावना से जो कार्य किए जाते हैं, वह यज्ञ के समान होते हैं। कानपुर पनकी हनुमान मंदिर के महा मंडलेश्वर स्वामी कृष्ण दास ने कहा कि गायत्री के जाप करने से विपन्नता नहीं रहेगी।

इससे पूर्व प्रात: से ही समारोह स्थल पर बटुक अपने स्वजन के साथ आने शुरू हो गए। बटुक फेरवा बनवाकर व स्नान कर वेदियों के पास कतार बद्ध होकर बैठे। आचार्य शिवा दीक्षित, अनुज शास्त्री, कुंज बिहारी मिश्र, कर्ण चौधरी, मनू शुक्ला आदि आचार्यो ने विधिविधान से कार्यक्रम शुरू कराया। सबसे पहले पंचांग पूजन हुआ। जिसको संतोष पांडेय ने किया। इसके बाद बटुकों से पूजन कराया और गायत्री मंत्र का उपदेश दिया। बटुकों की मां, बहनें एवं महिलाओं ने ब्रह्माचारियों को भीखी (भिक्षा) दिया। आयोजक बैसवारा ब्राह्माण उत्थान समिति ने सभी बटुकों को वस्त्र प्रदान किए।
ब्राह्माण उत्थान समिति के अध्यक्ष अशोक पांडेय ने समिति की रूपरेखा बताते हुए प्रति वर्ष कार्यक्रम कराने की वचनबद्धता दोहराते हुए आए हुए लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया। सुंदर लाल बाजपेयी, अरुण दीक्षित, गोविद नारायण शुक्ल, रवी पांडेय, गुड्डू तिवारी, नरेश मिश्र, शानू अवस्थी, सत्तीश त्रिपाठी, बच्चा हेलवाई, कमला कांत, मनोज पांडेय, अश्वनी बाजपेयी, अंजनी, दुर्गा शंकर शुक्ला मौजूद रहे।
विभिन्न रत्नों से सम्मानित किए गए लोग
युवा रत्न सम्मान से योगेश बाजपेयी, ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष आशीष सिंह प्रिसू, राघवेंद्र सिंह। शिक्षक रत्न सम्मान से प्रमोद नारायण द्विवेदी, विष्णु दयाल सिंह, जागेश्वर अवस्थी, रामहेत सिंह, रमेश सिंह। ब्राह्माण गौरव सम्मान से केएसके द्विवेदी, सुभाष चंद्र शर्मा। ज्योतिष रत्न सम्मान से डा. एसआर शर्मा और शिक्षा रत्न से राजेंद्र कुमार तिवारी, उमाशंकर तिवारी, शिव किशोर शुक्ला को सम्मानित किया गया।

Leave a Comment