T20 वर्ल्ड कप श्रृंखला के अंतर्गत आज मैच बलिया इलेवन और विजय स्पोर्ट्स

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सिंह हॉस्पिटल T20 वर्ल्ड कप श्रृंखला के अंतर्गत आज मैच बलिया इलेवन और विजय स्पोर्ट्स गाजीपुर के बीच स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर खेला गया । मैच के पूर्व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक स्व० मदन मोहन मिश्रा के असमय मृत्यु पर दो मिनट का मौन रख उनकी मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया | आज के मैच सभी खिलाडियों ने काली  पट्टी बांध कर मैच खेला गया | आज बलिया इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । निर्धारित 20 ओवरों में बलिया एलेवन ने रोहित रंजन (43 रन), दीपक पाण्डेय (36) और विशाल सिंह (37 रनों)  के बदौलत 150 रन का लक्ष्य विजय स्पोर्ट्स गाजीपुर को दिया । विजय स्पोर्ट्स गाजीपुर  की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज ने 3 विकेट और ज्ञानेश्वर, टोनी, और अनिल गौतम ने 1-1 विकेट लिया । जवाब में विजय स्पोर्ट्स गाजीपुर 148 रन ही बना सकी । विजय स्पोर्ट्स गाजीपुर के तरफ से जानू (48), सैफ (44) और दिनेश ने 23 रन बनाया । बलिया इलेवन  की ओर से अमरेन्द्र तिवारी -03, दीपक पांडेय  -1 तथा विशाल सिंह ने 1 विकेट लिया | मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार अमरेन्द्र तिवारी को दिया गया । पत्रकारों से बात करते हुए गाज़ीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ निदेशक मदन मोहन मिश्रा जी की मृत्यु क्रिकेट जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है | सीपीसी के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि आगामी 20-11-2021 को इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जायेगा| इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सिंह हॉस्पिटल (प्रा०) लि० के प्रबंध निदेशक डॉ० राजेश कुमार सिंह, सीपीसी के अध्यक्ष शाश्वत सिंह, सीपीसी के हेड कोच संजय राय, कोच रंजन सिंह, डॉ० उमेश चन्द्र राय, रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष डॉ० जे०के० यादव, सिकंदर प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Comment