सरकारी सस्ते दर की दुकान के विक्रेता के बिगड़े बोल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

उन्नाव/ब्यूरो गायत्री शुक्ला

सरकारी आदेशों को धता बताकर विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों की साँसगाँठ से आम जनता का हक छीनकर लाखों का चूना लगा रहे हैं बिगडैल कोटेदार।

मामला बीघापुर वि.खं के खरझारा ग्राम स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का है।
कार्ड धारकों द्वारा घटतौली की शिकायत पर पहुँची पत्रकार को कोटेदार का स्पष्ट जवाब की सरकार से कम राशन प्राप्त होता है तो कम ही देंगे।किसी से भी शिकायत कर लो।
गत् माह सरकार द्वारा बी.पी.एल कार्ड धारकों को तीन किलो चीनी दिऐ जाने के बाबत प्रश्न करने पर भी कोटेदार स्पष्ट व उचित जवाब न दे सका।
उल्लेखनीय हैं कि गत माह वितरण दीवाली से पूर्व किऐ जाने का शाशनादेश था पर उक्त कोटेदार बग़ैर किसी पूर्व सूचना के दिनाँक 12 नवं.से वितरण़ प्रारंभ कर रहा था ताकि द्वितीय वितरण़ मे प्रथम आपूर्ति समाहित कर निज लाभ ले सके।
पूर्व मे भी प्रधान मंत्री अन्नोत्सव कार्यक्रम मे उक्त कोटेदार कर चुका है धाँधली।
शाशनादेश का डर भय तो जैसे नाम मात्र भी नही उक्त कोटेदार को।इस बाबत क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से संपर्क करने पर उनका नं. अनुत्तरित रहा व जिला पूर्ति अधिकारी का दूरभाष भी नेटवर्क से बाहर रहा।
कार्ड धारको द्वारा प्रति राशनकार्ड दो से ढाई किलो राशन कम दिऐ जाने की शिकायतें तो जैसे आम बात है।

Leave a Comment