तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
उन्नाव/ब्यूरो गायत्री शुक्ला
उत्तर प्रदेश कैबिनेट में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी है | यूपी सरकार ने इस बार के पेराई सत्र 2021-22 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी किये जाने की घोषणा को अपनी मंजूरी दे दी
है | इस बारे में गन्ना विकास व चीनी उद्योग विभाग की ओर से तैयार किये गये प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी गयी |
यू.पी सरकार पात्र गृहस्थी और
अंत्योदय कार्ड धारकों को मार्च, 2022 तक निशुल्क राशन देगी।
राशन के साथ एक किलो चना,एक
लीटर खाद्य तेल, और एक किलो आयोडाइज्ड नमक भी दिया जाता
रहेगा | कैबिनेट बाइसर्कुलेशन के
जरिए यह निर्णय लिया गया है |
योगी सरकार ने भाजपा के संकल्प
पत्र में दिए गए वायदे को पूरा कर
में दिया है | पंजीकृत अधिवक्ताओं
को अब पांच लाख रुपये एक मुश्त
मिल सकेंगे | कैबिनेट ने न्याय
विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
इसके तहत यूपी अधिवक्ता
कल्याण निधि अधिनियम-1974 में
बदलाव का निर्णय लिया गया |
इससे संबंधित अध्यादेश जल्द जारी
होगा |






