हौसले की उड़ान, नित्या बनी यूथ आईकॉन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

फतेहपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा और राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी नित्या पुत्री विजय कुमार त्रिपाठी को डीएम अपूर्वा दुबे ने स्टेट यूथ आइकान बनाया है। पढ़ाई के साथ सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर चर्चित हुई इस उदीयमान सितारे को जिला प्रशासन ने बड़ी उपलब्धि से नवाजा है।उपलब्धियों में 32वीं राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, एबीवीपी द्वारा मिशन साहसी 2019-20, इसरो (वेलोसिटी ), नमामि गंगे, फिट इंडिया फ्रीडम रन में नाम रोशन किया है। इस होनहार के पिता और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री को लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Comment