तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
ब्यूरो गायत्री शुक्ला
हसनगंज कोतवाली अंतर्गत न्योतनी कस्बा के गांधीनगर मुहल्ला निवासी गोमती पत्नी कैलाश मंगलवार दोपहर नवाबगंज के देवीनगर निवासी अपने बहनोई छोटेलाल के घर आई थी। वहां से बहनोई के बीमार भतीजे शुभ को देखने सरस्वती मेडिकल कालेज जाने को हाईवे पर टैक्सी का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार लुटेरे ने उसके गले से चेन खींच ली। उसने इसका विरोध किया तो लुटेरा उसे धक्का देकर गिरा दिया और वहां से भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि उसकी चेन में एक लाकेट भी था। जब लुटेरे ने चेन खींची तो लाकेट वहीं गिर गया और वह चेन लेकर भाग गया। इसकी सूचना महिला ने चौकी पुलिस को दी है। नवाबगंज चौकी इंचार्ज प्रेम नरायन ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। मामले की जांच कर जल्द राजफाश किया जाएगा।
बताते चलें कि जहाँ आज मंगलवार दोपहर पुलिस कप्तान दिनेश त्रिपाठी ने अजगैन क्षेत्र में बीते दिनों हुई लूट की घटनाओं का राजफाश कर संबंधित मातहतों की पीठ थपथपाई वहीं अधिकारी से शाबासी मिलने से फूले नहीं समा रहे पुलिस कर्मियों को लुटेरों ने कुछ घंटे बाद ही खुली चुनौती दे डाली। लुटेरे दिनदहाड़े एक महिला के गले से चेन लूटकर भाग गए।






