पकरी में हुआ न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद का आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

विंढमगंज/ सोनभद्र (राकेश कुमार) विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरी में आज नया पंचायत स्तरीय खेल कूद का आयोजन किया गया| जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद ने फीता काटकर किया| प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार कनौजिया ने बताया कि आज छात्र-छात्राओं द्वारा खेल कूद का आयोजन किया गया है| जिसमें 100 व 200 मीटर की दौड़ और कबड्डी, खो-खो, बालक बालिकाओं द्वारा किया गया| जिससे बच्चों ने चढ़ बढ़ कर भाग लिया | इस मौके पर अखिलेश कनौजिया, सभी पाॅच प्रभारी विजय कुमार चेरो, सहायक अध्यापक सुरेश कुमार सोनकर, सुरेश कुमार, विरझन, अरविंद यादव, सहित बड़ी संख्या में बालक बालिका उपस्थित रहे|

Leave a Comment