5100 दीपों से जगमग हो उठा शिवाजी तालाब

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र

आज देव दीपावली के दिन शाम होते ही दुद्धी के शिवाजी तालाब पर बने छठ घाट 5100 दीपों से जगमगा उठें|इस सुंदर नजारे को देखने लिए नगरवासी समेत आस पास के गांवों के लोग उमड़ पड़े| युवतियां समेत युवा दीपमालाओं के बीच सेल्फी लेने में मशगूल दिखे| इस दौरान तय मुहूर्त में गंगा आरती भी की गई और माँ गंगा का आशीर्वाद मांगा गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि आज देवताओ की दीपावली है ,जिस तरह से इन दीपों के जलते तालाब के प्रत्येक घाट से अंधेरा छठ गया है ठीक उसी प्रकार हमें अपने मन से भी अंधकार को दूर कर एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए व प्रेम करना चाहिए | इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने राजस्वकर्मियों के द्वारा किये गए प्रयास को सराहा और इसी तरह से आगे भी आयोजन करने की उम्मीद जताई|इस दौरान तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ,नायब तहसीलदार अव्यक्त राम यादव ,आयोजन के अध्यक्ष लेखपाल अरुण कनौजिया, महेंद्र प्रासाद ,विमिलेश श्रीवास्तव ,कुंदन कनौजिया ,मुकेश गुप्ता, अलाउद्दीन ,फिरदौश कौशर , वसीर अहमद , प्रवीण कुमार ,सुशील पांडेय के साथ क्रिकेटर इरफान खिलाड़ी ने सहयोग की भूमिका निभाई ,संचालन अविनाश गुप्ता ने किया|
शिवाजी तालाब पर देव दीपावली का आयोजन राजस्व विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है , जिसमें लेखपाल लोगों की अहम भूमिका रहती है| उधर संकट मोचन मंदिर पर भी विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने एक हजार दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई और एक दूसरे को इसकी शुभकामनाएं दी ,इस दौरान रामेश्वर राय राकेश श्रीवास्तव ,संदीप गुप्ता ,कुंदन कुमार , कल्याण मिश्र के साथ दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहें|

Leave a Comment