ट्यूबवेल का शिलान्याश, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद ग़ाज़ीपुर के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योजना हर घर को पानी मिले के अंतर्गत नगर के मोहल्ला गोराबाजार, तौलघर, पुलिस लाइन, नवोदय विद्यालय, आई०टी०आई० चौराहा आदि मुहल्लेवासियों को पेयजल हेतु वार्ड नम्बर 08 जय प्रकाश नगर मे ट्यूबवेल का शिलान्याश नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के द्वारा किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि बहुत दिनों से क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या थी जिसको आज दूर करते हुए नए ट्यूबवेल का शिलान्याश किया गया जिसकी कार्यदायी संस्था जल निगम है । जल निगम के अधिकारियों को कहा गया कि इस बोरिंग को अतिशीघ्र पूरा कर जनता को जल्द से जल्द पानी की सौगात दी जाए । इसके अतिरिक्त सफाई, रोशनी पर प्रकाश डालते हुए मोदी जी एव योगी जी के सरकार के तमाम जंकल्याणकारी योजनाओ को भी विस्तृत रूप से अवगत कराया गया । इस नलकूप के बारे जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने बताया कि नगर पालिका जनता के मूलभूत चीजों की आपूर्ति हेतु जैसे प्रकाश की व्यवस्था, सफाई की व्यवस्था, सड़क व पानी की व्यवस्था करती है उसी क्रम मे आज नलकूप का शिलान्याश किया गया है जिस कार्य को अतिशीघ्र पूरा करके जनता को समर्पित कर दी जाएगी । 

Leave a Comment

[democracy id="1"]