तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसका भव्य उदघाटन जनपद के सभी खण्डों पर क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी व शहीदो के परिजनों से सम्मानित कर धूमधाम से मनाया गया। विरागना रानी लक्ष्मी बाई व गुरूनानक जयन्ती के साथ उदघाटन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। नगर खण्ड में रामलीला मैदान लंका पर अमर शहीद कैप्टन एम.एन.राय की माता शिवदुलारी राय को डा. मनोज सिंह व डा. रिचा राय ने माल्यापर्ण व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। सदर खण्ड के प्राथमिक विद्यालय चौकिया पर स्वतंत्रता सेनानी जंगी सिंह कुशवाहा को डा. एस.एन.सिह ने अंगवस्त्रम देकर
सम्मानित किया। बिरनों खण्ड में शहीद गोपी सिंह के पुत्र जयराम सिंह व अविसहन के अक्षयवर सिंह के पुत्र आश्रित पुत्र राजेन्द्र सिंह को अंगवस्त्रम देकर रत्नेश ने सम्मानित किया।
मरदह खण्ड में पारसनाथ सिंह को सम्मानित किया गया। जमानिया नगर में बलुआ गंगा घाट सेना से सेवानिवृत्त मारकण्डे सिंह को श्रीनिवास चौबे ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
भदौरा खण्ड में गहमर स्थित हनुमान चबुतरा पर सैनिक मारकण्डे सिंह को अशोक राय ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। धारानगर खण्ड स्थित शहीद पार्क में अष्टशहीदो के परिजनो को माधव जी ने अगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। रेवतीपुर खण्ड स्थिति रामलीला मैदान में स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ शर्मा के पुत्र विश्वमोहन शर्मा व कारगिल युद्ध में युद्धरत रहे कैप्टन बबनराम व भारत पाक युद्ध में शामिल रहे कन्हैया यादव को विकास सिंह ने अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही भांवरकोल, बाराचवर, कासिमाबाद,जमानियां खण्डों पर भारत माता की आरती व वंदेमातरम का गीत गाकर अमृत महोत्सव मनाया गया।







