मालगाड़ी व पोकलैंड की टक्कर होने से मालगाड़ी पटरी से उतरा नीचे पोकलैंड, ऑपरेटर हुआ घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

विढमगंज/सोनभद्र( राकेश कुमार) विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुआरिया रेलवे स्टेशन से दूधी की ओर कनहर पुलिया के पास देवडी ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रेलवे ट्रैक पर काम करने वाली पोकलैंड मशीन रेलवे ट्रैक को पार करने में चैन में फंस जाने पर इसी समय विंढमगंज से दूधी की ओर जा रही मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई| जिससे मशीन पूरी तरह अलग हो गई | इंजन पटरी से उतर गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए| इस मौके पर मौजूद ग्रामीण ने कहा टक्कर होने से पूर्व पोकलैंड ड्राइवर अपनी जान बचाने के लिए मशीन कूद गया| जिसके कारण उसका पैर पूरी तरह से जखमी होगया है| टक्कर होने के बाद रेलवे के कर्मचारी महुअरीया स्टेशन से पहुंच रहे थे|

Leave a Comment