तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
बभनी/भाष्कर चतुर्वेदी
स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों व परिवार में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कुल्हाड़ी व लाठियां चली जिसमें दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गये। सुचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बभनी में उपचार के लिए भर्ती कराया। गंभीर होने की वजह से पांच लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार जगरनाथ पुत्र नान्हू निवासी पोखरा का बड़ा लड़का रामप्रताप मोटर लगाकर सिंचाई कर रहा था इसी बीच दूसरे पक्ष के रमाशंकर पुत्र नान्हू, श्याम किशोर पुत्र रमाशंकर, गुड्डू पुत्र रमाशंकर तथा कमला देवी पत्नी रमाशंकर निवासी पोखरा मारना शुरू कर दिया।जब पहले पक्ष ने चिल्लाना शुरू किया तो पिता जगरनाथ दौड़ गया ।और कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर दिया ।और सिर फट गया इसी बीच सूरसत देवी पत्नी जगरनाथ, संगीता देवी पत्नी रामप्रताप तथा महेंद्र पुत्र जगरनाथ से जमकर मारपीट हुई। मारपीट में सभी घायल हो गये।एक पक्ष से पांच तथा दूसरे पक्ष से चार लोगों रमाशंकर, श्याम किशोर, गुड्डू तथा कमला देवी को चोटें आई हैं। इसमें से पांच लोगों को गंभीर चोट होने की वजह से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों भाइयों में जमीनी विवाद चल रहा था।उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।






