भाजपा सरकार बनाने का आह्वान करते हुए सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। माफियाओं का समूल नाश करने के लिए एक बार पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान करते हुए सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है गाजीपुर सहित पूरे प्रदेश में विकास के पंख लग गए हैं तथा सड़कों का जाल बिछ गया है । उक्त बातें भावरकोल ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कुल 47 नए परियोजनाओं का शिलान्यास एवं मोबाइल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा यदि वे पनपने की कोशिश करेंगे तो उनका सिर्फ दो ही जगह होगा या तो माफिया जेल में होंगे या आप समझ सकते हैं। भावरकोल ब्लॉक के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रद्धा राय ने कहा कि आने वाले दिनों में आने वाले दिनों में इस ब्लॉक क विकास की ऐसी गंगा बहेगी की भावर कोल ब्लॉक जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में आदर्श ब्लॉक के रूप में अपना कीर्तिमान स्थापित करेगा। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह सहित अन्य मंचासीन अतिथियों माल्यार्पण कर एवं बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय विधायक अलका राय ने उपस्थित जनता का अभिवादन करते हुए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने की अपील की तथा 210 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार की तरफ से एंड्राइड फोन वितरित किया। 

Leave a Comment