प्रतिज्ञा विधानसभा के टिकट में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर के भांवरकोल। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा मुहम्मदाबाद विधानसभा के भावरकोल ब्लॉक में पाताल गंगा कांग्रेस कार्यालय से दिन में 12 बजे निकली।यात्रा में कांग्रेस द्वारा की गई प्रतिज्ञा की छपी हुई हैंडबिल जनता में वितरित की गई।हैंडबिल में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा की गई प्रतिज्ञा विधानसभा के टिकट में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण साल में तीन गैस सिलिंडर फ्री, छात्राओं को स्कूटी ,स्मार्ट फोन, बेरोजगारों को नोकरी किसानों का बिजली माफ करने की सरकार बनाने पर प्रतिज्ञा की गई है। प्रदेश कांग्रेस के सदस्य डॉ अरविंद किशोर राय ने कहा कि प्रदेश में हो रही हत्या,लूट, बलात्कार की लगातार हो रही घटनाओं से पूरे प़देश में अराजकता कि बोलबाला है।जिससे आमजन असुरक्षित हैं। भूख से मौत बेरोजगारी नोकरी में छटनी, सरकारी संस्थाओं को बेचने की कड़ी निदा करते हुए कहा कि इससे लोग काफी निराश हैं।यात्रा के दौरान में कार्यकर्ता भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ के नारा लगा रहे थे।यात्रा में डॉ अरविंद किशोर राय, लाल साहब यादव, वीरेंद्र राय सीता राम राय मु इकबाल खा, शशिकांत राय, परमहंस राय, बच्चन पांडेय, रोहित राय , राजेश राय राहुल राय, अशोक राय, रामप्रवेश कुशवाहा, विजय शंकर पांडेय,आनंद राय , शकुंतला देवी, लक्ष्मण राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment