तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर। जनपद के दो शिक्षक नेताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी, मरदह के ऊपर अश्लील व अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ा। जिले के मरदह थाने में खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) कल्पना ने जनपद के चर्चित शिक्षक नेता अनंत सिंह, उनके सहयोगी शिक्षक नेता डॉ० दुर्गेश सिंह पर अश्लील व अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा गया था। दोनों शिक्षकों को आरोपी मानते हुए मरदह थाने में अश्लील व अभद्र टिप्पणी के आरोप में एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले के शिक्षा विभाग सहित राज्य कर्मचारी संगठनों में हलचल मच गई है।






