तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र।क्षेत्र के दशमोत्तर सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन करने की अंतिम तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं वैसे वैसे आवेदन को लेकर डर सताने लगी है।छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर हैं लेकिन अभी तक अधिकांश छात्रों का आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी नही हो पाया है जिससे छात्रवृत्ति से वंचित होने का संकट मण्डराने लगा है।छात्रों का कहना है कि तहसील के कम्प्यूटर ऑपरेटर समय से जाति आय व निवास प्रमाण पत्र लेखपाल एवं सम्बंधित अधिकारी को फारवर्ड नही करते हैं तो वही लेखपाल भी रिपोर्ट लगाने में सप्ताह भर लगा देते हैं तो वही प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद भी स्वीकृति की रिपोर्ट लगाने में भी देरी हो जाती हैं जिससे काफी विलम्ब हो जाता है और आवेदन कर्ता बार बार सहज जन सेवा केंद्र एवं सी एस सी केंद्र का चक्कर लगाते रहते हैं।जिससे जाति आय निवास का जितना शुल्क नहीं है उससे ज्यादे भागदौड़ में खर्च करने पड़ते हैं।
छात्रों ने तहसील प्रशासन से छात्रहित में जाति आय निवास जल्द जारी करवाने की मांग किया है।
इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि कम्प्यूटर ऑपरेटरों को एक सप्ताह के अंदर सभी पेंडिंग जाति आय निवास जारी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।यदि लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।






