कनहर पुनर्वास कॉलोनी में किया जा रहा उपयोग, कनहर परियोजना स्पिलवे की मिट्टी विस्थापितों में आक्रोश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी /सोनभद्र ।अमवार में बन रही कनहर सिंचाई परियोजना के स्पेलवे में लगने वाली गिट्टी का उपयोग पुनर्वास कॉलोनी में किए जाने से कनहर विस्थापितों में आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय लोगों की मानें तो कनहर सिंचाई परियोजना को अनुबंध के तहत रॉयल्टी पेड़ करके स्पेलवे में गिट्टी व बालू उपयोग करने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई हैं लेकिन कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण कम्पनी द्वारा मनमानी तरीके से गिट्टी व बालू का उपयोग धड़ल्ले से अन्य कामों में किया जा रहा है और सम्बंधित अधिकारी चुप्पी साधे हुए जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।कनहर विस्थापितों का कहना है कि आम आदमी यदि अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए गिट्टी या बालू उठाता है तो उस पर कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक कि नजर पड़ जाती हैं लेकिन कनहर निर्माण कम्पनी मनमानी तरीके से गिट्टी और बालू का उपयोग कर रही हैं फिर भी न जाने क्यों अधिकारियों की नजर इस ओर नही जा रही हैं।यह एक सवालिया निशान है ?
स्थानीय लोगों का दावा है कि कनहर निर्माण कम्पनी पुनर्वास कॉलोनी में स्पेलवे का गिट्टी और बालू का उपयोग कर रही हैं।जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है।क्योंकि पुनर्वास कॉलोनी के लिए गिट्टी और बालू लीज से उठाए जाने का आदेश हैं लेकिन कनहर निर्माण कम्पनी सुंदरी क्वारी की गिट्टी का उपयोग कर रही हैं।

इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।जांच में स्पेलवे की गिट्टी उपयोग की बात सामने आती हैं तो सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को लिखेंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]