तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
बभनी/भाष्कर चतुर्वेदी
थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के लैराटोला निवासी अस्सी वर्षीय वृद्ध का शव चैकडैम के किनारे पानी मे मिला।वृद्ध शौच के लिए सुबह घर से निकला था।जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के नधिरा गाव के लैराटोला निवासी अस्सी वर्षीय राजनारायण पुत्र बुद्धि करीब नौ बजे घर से शौच के लिए निकला था।ग्यारह बजे करीब घर पर सुचना मिला कि वृद्ध चैकडैम के पास पानी में औधे मुह गिरा हुआ है।सुचना पर वद्ध का पोता उदिल मौके पर परिजनो के साथ पहुंचा।लेकिन तब तक वृद्ध ने दम तोड दिया था।उदिल ने सुचना बभनी पुलिस को लिखित रूप से दी।सुचना पर प्रभारी निरिक्षक मनोज कुमार सिह मौके पर पहुच कर घटना स्थल का मौका मुआयना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






