बीते कई दिनों से भवनाथपुर केतार एवं खरौंधी थाना क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक चोरी के मामले में छह अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया जिसमें तीन मुशहर एवं चोरी की जेवरात खपाने वाले ज्वेलरी दुकानदार हैं
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
भवनाथपुर अंचल अन्तर्गत चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय गढ़वा के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर द्वारा पुलिस निरीक्षक नगर उंटारी अंचल शह प्रभारी भवनाथपुर अंचल के नेतृत्व में एक टीम थाना प्रभारी भवनाथपुर, थाना प्रभारी केतार, थाना प्रभारी खरौंधी, के साथ बनाया गया गुप्त सूचना के आधार पर थाना भवनाथपुर ओ० पी० हरिहरपुर के मझगांवां से छोटन मुसहर, ग्राम मुस्कैनी से कुकू मुसहर उपेंद्र मुसहर को दिनांक 22 अगस्त 2021 को गिरफ्तार किया गया उक्त तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताए कि यह लोग भवनाथपुर थाना क्षेत्र, केतार थाना क्षेत्र, खरौंधी थाना क्षेत्र, में चोरी करते थे चोरी में प्राय सोना चांदी जेवर मोबाइल आदि सामानों को चुराते थे तथा स्थानीय सोनार का दुकान भवनाथपुर एवं कांडी थाना अंतर्गत बाजार में बेच देते थे गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर 1विष्णु सोनी, 2 राजन सोनी ग्राम सींघिताली, 3 अविनाश कुमार उर्फ दीपक सोनी ग्राम कांडी थाना कांडी के आभूषण दुकान से चांदी तथा सोना का चुराए गए जेवर बरामद किया गया गिरफ्तार सोनार द्वारा बताया गया कि सोना का अन्य आभूषण जेवर गढ़वा के आभूषण दुकान में भेज दिया गया गिरफ्तार अभियुक्त 1 छोटन मुसहर के घर से एक मोबाइल एवं आभूषण 2 कुकू मुसहर के घर से दो मोबाइल एवं एक तलवार एवं उपेंद्र मुसहर के घर से एक मोबाइल तथा आभूषण बरामद किया गया है
गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि ये लोग चोरी की सामानों को आपस में बांट लेते थे और नगद राशि को अपने निजी कामों में खर्च कर दिए हैं इन लोगों के पास नगद राशि वर्तमान में नहीं है साथ ही बताएं कि हम लोग भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाउनशिप भवनाथपुर मकरी, ढेकुलिया, बुका, चपरी, सरैया, एवं बक्शीपुर, आदि गांव से चोरी किया करते थे सभी अभियुक्तों के द्वारा अपना अपना अपराध स्वीकार किया गया है एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर भवनाथपुर, खराऊंधी, केतार, थाना अंतर्गत प्रतिवेदित कांडों में जेवर मोबाइल अन्य सामानों की बरामदगी कर जब्ती की गई है तथा घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है उक्त संबंध में भवनाथपुर थाना में 10, केतार थाना में 04, एवं खरौंधी थाना में 05, कांड पूर्व में भी दर्ज है ।





