तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
श्री बंशीधर नगर (झारखंड )
श्री बंशीधर नगर :- स्थानीय भवनाथपुर मोड़ पर हस्तशिल्प कला बाजार का उद्घाटन पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव एवं झामुमो नेता ताहिर अंसारी और वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडे फीता काटकर किया। मौके पर अनंत प्रताप देव ने कहा कि ऐसे बाजार से स्थानीय लोगों को सामग्री खरीदने का हर तरीके का क्षेत्रीय समान मिल जाता है ।कोरोना काल के बाद यह बाजार नगर उंटारी में यह बाजार पहली बार लगा है। उन्होंने बाजार संचालक को शुभकामना दिया ।वही ताहिर अंसारी ने कहा कि हस्तशिल्प कला बाजार में लगाए गए सारे स्टोल बहुत ही आधुनिक हैं। एवं लोगों के रोजमर्रा में उपयोग होने वाली वस्तुएं हैं।इससे यहां के लोग काफी फायदा उठाएंगे। उक्त अवसर पर बाजार के संचालक मनीष कुमार ने बताया कि बाजार आगामी 12 दिसंबर तक चलेगा जिसमें कुल 34 स्टाल लगाए गए हैं आने वाले दिनों में कुछ और स्टाल बढ़ाए जाएंगे। बाजार में ऊनी वस्त्रों के साथ रसोई में उपयोग होने वाले महिलाओं के लिए सामग्री। हाथों के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के सामग्री सहित बच्चों के लिए खेलने के लिए मनोरंजन एवं फास्ट फूड की व्यवस्था की गई है।उन्हों ने बताया कि हस्तशिल्प बाजार का संचालन करने का मुख्य उद्देश आए हुए लोगों का मनोरंजन के साथ-साथ आधुनिक वस्तुएं उपलब्ध कराना है। छोटे शहरों में आधुनिक सामग्री जो दिनचर्या में उपयोग आने वाली है वह नहीं मिल पाता है। बड़े शहरों में पाए जाने वाली सारी सामग्रियों को सबसे उपयुक्त दामों में यहां पर उपलब्ध कराया गया है। मौके पर मुक्तेश्वर पांडे, सूर्यदेव मेहता, अजय वर्मा , शीतल पासवान, अनुज दुबे, दिनेश राम, संजय प्रसाद, रोहित वर्मा, बिट्टू जयसवाल समाज सेवी और अन्य हस्तशिल्प बाजार के कर्मी उपस्थित है।






