दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने से जोरदार टक्कर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चन्दवंशी

गढ़वा केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान घाटी के समीप दो बाइकों की हुई जोरदार टक्कर में चार व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल। प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरज कुमार एवं आशीष कुमार तिवारी नगर उंटारी के चेचरिया गांव से केतार की ओर जा रहे थे वही केतार के दासीपुर में अपने रिलेशन से देव कुमार विश्वकर्मा एवं उनके पिता दिनेश विश्वकर्मा अपने घर मेराल के लातदाग जा रहे थे इसी बीच दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई और दोनों बाइकों पर सवार चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर घायल अवस्था में बेहतर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लाया गया जहां इलाज कर रहे चिकित्सक कमल सैनी के द्वारा स्वास्थ उपचार किया जा रहा है। तथा बेहतर इलाज के लिए दिनेश विश्वकर्मा को गढ़वा रेफर कर दिया गया मौके पर उपस्थित भवनाथपुर पुलिस रामप्रसाद इंदवार अपने दल बल के साथ मौजूद थे

Leave a Comment

[democracy id="1"]