तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चन्द्रवँशी
केतार।थाना क्षेत्र अंतर्गत केतार निवासी लीलावती देवी से एक युवक ने बीस हजार रूपये आवास दिलाने के नाम पर ठगी कर ले भागा।भुक्तभोगी लिलावती देवी ने बताया कि एक मोटर साइकिल सवार घर आकर आवास दिलाने की बात कहा।उस युवक ने बताया की आप मुझे बीस हजार रूपये दे दीजिए आपके खाते में दो लाख रूपये तुरन्त डाल देंगे। भुक्तभोगी लीलावती देवी ने उस युवक के बातो में प्रभावित होकर केतार बैंक पहुच गई। भुक्तभोगी लीलावती देवी ने बीस हजार की निकासी भाउचर भरवाकर महिला से निकासी करवाई। महिला के हाथ में राशि मिलते ही राशि को लेकर बैंक के नीचे तक साथ में आया और महिला से बोला की आप बैठिए हम आते है ।दस मिनट तक नही आने पर महिला ने चिल्लाईं। तुरन्त जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक राम पूजन दास से केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार को घटना की जानकारी दी। सुचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बैंक पहुँचकर सीसी टीवी को जाँच पड़ताल की ।सीसीटीवी फुटेज से उक्त युवक चेहरे में रुमाल बांध कर हेलमेट पहनकर आता दिख रहा था ।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि उक्त युवक महिला के साथ बैंक तक आया था । जो सीसी टीवी में बात करते समझते नजर आ रहा है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाला जा रहा जल्द ही उस युवक को पकड़ लिया जायेगा।






