तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
श्री बंशीधर नगर (झारखंड )
खाद सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर उंटारी एवं भवनाथपुर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम नगर उंटारी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से चावल,आटा, हल्दी पाउडर, मसूर दाल, अरहर दाल का सैंपल लिया गया | भवनाथपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से चावल,आटा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी एवं जीरा पाउडर, मसूर दाल, अरहर दाल का सैंपल लिया गया दोनों विद्यालयों के विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया कि वह बच्चों को सुरक्षित एवं स्वस्थ आहार खिलाएंगे साथ ही विद्यालय में फोर्टीफाइड नमक तेल दूध आदि का प्रयोग करेंगे






