सरयू दास रामलीला मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का बैठक कर श्यामा राम को पंचायत अध्यक्ष पद से मनोनीत किया गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार प्रखण्ड में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के द्वारा सरयू दास रामलीला मैदान में एक बैठक एवं समीक्षा कर केतार पंचायत अध्यक्ष पद का चयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्यामा राम को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केतार पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया श्यामा राम ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि मुझे पंचायत स्तर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का कमान सौंपा गया मैं काफी खुश हूं और अध्यक्ष पद की गरिमा को बनाए रखूंगा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपने क्षेत्र गांव कस्बा में मार्च कर लोगों को पार्टी के प्रति आकर्षित करूंगा
उपाध्यक्ष पद से जीतन राम अमित चौधरी रामनरेश बैठा सूर्यनाथ सिंह
सचिव महेंद्र पासवान उपसचिव मुजाहिद अंसारी बने
कोषाध्यक्ष बालमुकुंद बैद्य, संगठन मंत्री जयमाल प्रसाद, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार रवि बने
झारखंड मुक्ति मोर्चा के पर्यवेक्षक शिव कुमार सिंह नवनीत सिंह जयंत विश्वकर्मा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की एवं दिशोम गुरु माननीय सिबू सोरेन जी के सपनों को साकार करेंगे, वही केंद्र के प्रति झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रवक्ता अजय वर्मा ने कहा कि केंद्र में बैठे कैंसर की बीमारी से लड़ना है हम लोग को दर्द तो सेंक कर भी ठीक कर लेंगे

मौके पर जयमाल प्रसाद, राजनीश कमलापुरी सूर्यनाथ सिंह, रामविचार साहू, जीतन राम, बिंदु राम, जयंत विश्वकर्मा, अजय वर्मा, नवनीत सिंह, मुन्ना राम, शिव कुमार सिंह इजहार अली,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

Leave a Comment