तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
विंढमगंज /सोनभद्र( राकेश कुमार) विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत फुलवार में छ साल पहले टूटी समोही नाला बांध की मरम्मत अब तक नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बंधी स्थल के पास धरना शुरू हो गया है| आज दोपहर बाद दुद्धी ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव ने ग्रामीणों के समर्थन में उतर आया जिससे धरना दे रहे ग्रामीणों को बल मिला है| ग्रामीणों ने बताया कि यही एकमात्र बंधी थी जो सिंचाई के लिए इसलिए खेती भगवान भरोसे हो गया है धरना स्थल पर अगुवाई करते फुलवार ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने टूटी बंदी के बाद उच्च अधिकारियों के बाद जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री तक के लिए मरम्मत के मांग किए गए उन्होंने कहा कि किसी बंदे का निर्माण नहीं होने से आसपास के ग्रामीण सामने खेती के लिए तरस रहे हैं बरसात के बाद पूर्व से बंधे में पानी नहीं रहने के कारण आसपास का जलस्तर नीचे चला गया है| जिससे गर्मी में काफी समस्या उत्पन्न होती है| ग्रामीण किसान के समर्थक दुद्धी ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव ने धरना स्थल पर बैठे ग्रामीणों के साथ मिलकर उनका समर्थन किया और कहा कि गांव के सारे किसान मारे जा रहे हैं| ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि धरना अन्नवनत जारी रहेगा जारी रहेगा| जब तक टूटे हुए बांध का निर्माण के लिए कोई सक्षम अधिकारी कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया तब तक किसान भाई जनप्रतिनिधि अपने मांग के लिए धरना स्थल पर डटे रहेंगे| इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्र बहादुर सिंह, दसई यादव, रामबली कनौजिया, बिहारी कनौजिया, विद्यासागर, बिहारी ,बीरबल , दर्जनों ग्रामीण किसान मौजूद रहे|






